दाद से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे मिलता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:45

Ringworm Itching : दाद, खाज, खुजली की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा

आरामRingworm Itching : दाद, खाज, खुजली की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
राम बाण है हल्दी का नुस्खा-
हल्दी के औषधीय गुणों से कोई अनजान नहीं है. हल्दी में बहुत से एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से आप की रक्षा करते हैं. हल्दी से दाद में मौजूद फंगल इंफेक्शन के कीटाणु भी काफी हद तक कम होते हैं. हल्दी को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, इसे उस जगह लगाकर छोड़ दें जहां दाद हुई है. सूखने पर इसे पानी से धो लें.
ये नुस्खे भी कारगर-
कपूर और नारियल तेल के जरिए भी आप दाद से राहत हासिल कर सकते हैं. कपूर को पीसकर नारियल तेल में मिक्स कर दें. इससे अच्छे से मिलाएं और दाद पर लगा लें.
मुल्तानी मिट्टी से भी दाद का असर कम होता है. इसमें ढेरों आयुर्वेदिक गुण हैं साथ ही गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी भी मिलती है. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिला कर पेस्ट बनाएं, इसे दाद वाली जगह पर लगाएं, सूखने पर धो लें.
टमाटर और नींबू का रस भी दाद से लड़ने में कारगर है. दोनों में विटामिन सी है. जो त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है. दोनों के रस को मिक्स करें. इसमें इमली के बीजों का पाउडर मिलाएं. दाद वाली जगह पर लगाकर रखें. आपको दाद से राहत मिल सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info